Doordrishti News Logo

बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर ट्रेन आज से बदले सुपरफास्ट नंबर से चलेगी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।बांद्रा टर्मिनस- बाड़मेर ट्रेन आज से बदले सुपर फास्ट नंबर से चलेगी।बांद्रा टर्मिनस से चलकर बाड़मेर आने वाली बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर में शुक्रवार से परिवर्तन किया जा रहा है। ट्रेन आवागमन में नए नंबर से अब सुपरफास्ट के रूप में चलना प्रारंभ होगी।

इसे भी पढ़ें – राजकोप पर 124 संदिग्ध का फोटो मिलान,233 वाहनों की चैकिंग

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन 19009/19010,बांद्रा टर्मिनस- बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन के नंबरों में परिवर्तन किया जा रहा है जिसके तहत ट्रेन 19009,बांद्रा टर्मिनस- बाड़मेर एक्सप्रेस शुक्रवार से बांद्रा टर्मिनस से परिवर्तित सुरफास्ट नंबर 21901 तथा ट्रेन 19010,बाड़मेर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस शनिवार 4 जनवरी से बाड़मेर से परिवर्तित सुपरफास्ट नंबर 21902 के रूप में चलना प्रारंभ होगी।

Related posts: