Doordrishti News Logo

बाइक सवार को पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर,एक की मौत

जोधपुर,बाइक सवार को पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर,एक की मौत। शहर के सुरपुरा बाइपास रोड पर एक बाइक सवार को पीछे से आई अन्य बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा मामूली रूप से जख्मी हो गया।

इसे भी पढ़ें – जैसलमेर हाइवे पर तड़के तीन बजे होटल पर चाय पीने रुके बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से दूसरी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। मंडोर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि नागौर बाइपास आंगणवा निवासी 29 साल का दौलाराम पुत्र भंवरलाल अपनी बाइक लेकर सुरपुरा बाइपास रोड से निकल रहा था। तब उसकी बाइक को पीछे से आ रही एक अन्य बाइक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दौलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई तारांचद की तरफ से दूसरी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। दूसरी बाइक का चालक भी चोटिल हो गया। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है।

Related posts:

होम लोन ट्रांसफर का झांसा देकर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी

April 24, 2026

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की परिवेदनाएं

April 24, 2026

डॉ.गांधी और डॉ.हिमांशी एंडोक्रिनोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

April 24, 2026

फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ

April 24, 2026

वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा को भावभीनी विदाई

April 24, 2026

यात्री ध्यान दें: साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 जून तक फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी

April 24, 2026

IIT जोधपुर का कमाल: कैंसर की जंग में स्मार्ट नैनो सुपरहीरो

April 24, 2026

गर्मी में यात्रियों को राहत,16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे

April 24, 2026

AI से टिकट एडिट कर कई बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर 2-2 हजार जुर्माना

April 24, 2026