Doordrishti News Logo

दिव्यांग विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कुसुम लता भंडारी का निधन

जोधपुर,दिव्यांग विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कुसुम लता भंडारी का निधन। कुसुम लता भंडारी का सोमवार को निधन हो गया। आज शाम 4.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से शिक्षा और समाजसेवा जगत में शोक की लहर छा गई है।

इसे भी पढ़ें – प्रथम ज्ञानेश्वरी स्मृति भजन प्रतियोगिता संपन्न

19 दिसम्बर को कुसुमलता भंडारी का जन्मदिवस था।वे दिव्यांग होते हुए भी जीवन भर दिव्यांगों के लिए रही समर्पित रही। उनके निधन से आजीवन पोलियो से ग्रसित एक सशक्त, झूझारू, समाजसेवी एवं शिक्षिका की शहर को अपूरणीय क्षति हुई है।

वे प्रज्ञानिकेतन अंध छात्रावास की संस्थापक और मुख्य संचालिका थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में सैकंडों दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षित कर उन्हें जीवन के शिखर पर पहुंचाया।संघर्ष,समर्पण और हंसमुख व्यक्तित्व के रूप में उनकी अलग छवि थी।

उन्हें राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्रियों तक ने सम्मानित किया था। अभिनेता आमिर खान व दिग्गज समाज सेवियों ने भी उन्हें सम्मानित किया था। दिव्यांग विश्वविद्यालय के भवन सहित अन्य सुविधाओ के लिए कई दिनों से थी सक्रिय थीं। उनके निधन से शहर को बड़ी क्षति हुई है।

Related posts: