Doordrishti News Logo

कंटेनर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार मां और बेटा-बेटी की मौत

  • देर शाम हादसा
  • हादसे के बाद आरोपी चालक फरार
  • गाड़ी में पेट्रोल भरवा कर निकलते ही दुर्घटना

जोधपुर,कंटेनर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार मां और बेटा-बेटी की मौत।करवड़ थाना क्षेत्र के मंडलनाथ चौराहा के समीप शुक्रवार की देर शाम को एक कंटेनर ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया। इससे एक्टिवा सवार मां बेटी और बेटे की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें – मंडोर मंडी में डुप्लीकेट माल पर कार्रवाई

हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी अवधेश सांधू के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को कब्जे में लिया। तीनों शव महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए।

थानाधिकारी अवधेश ने बताया कि हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। कंटेनर मंडल नाथ चौराहे से जोधपुर की तरफ जा रहा था। अचानक उसने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा सवार सुशीला (38), दीपू (17) व गुच्छू (15) की मौत हो गई। वह मूलत: भदवासिया के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में दईजर क्षेत्र में रह रहे थे।

हादसे के बाद तीनों के शवों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कंटेनर को जब्त कर थाने लाया गया है। मरने वाले मां,बेटा और बेटी है। तीनों दईजर से स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। अचानक पेट्रोल पंप से निकलते ही थोड़ा आगे पहुंचते ही हादसा हो गया।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026