Doordrishti News Logo

एसीबी के हैड कांस्टेबल को क्रेडिड कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 90 हजार का फ्रॉड

जोधपुर,एसीबी के हैड कांस्टेबल को क्रेडिड कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 90 हजार का फ्रॉड। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कचहरी परिसर कार्यालय में कार्यरत हैड कांस्टेबल को किसी शातिर ने क्रेडिड कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 90 हजार रुपयों की ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें – कोर्ट में आत्मसमर्पण को आया मुल्जिम जेसी के आदेश के बाद फरार

शातिर ने तीन बार में क्रेडिट कार्ड से सामान की खरीद की। मोबाइल पर मिले मैसेज से ठगी का पता लगा। हैडकांस्टेबल की तरफ से साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ अब उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने प्रकरण को लेकर अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। कार्ड को ब्लॉक करवाया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय कचहरी परिसर में कार्यरत हैडकांस्टेबल भंवरलाल चौधरी पुत्र रूपाराम चौधरी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनके अनुसार उन्होंने आरबीएल बैंक से एक क्रेडिट कार्ड एक महिने पहले लिया था। 5 दिसम्बर की शाम को उनके पास में आरबीएल बैंक का अधिकारी बनकर किसी शातिर ने कॉल किया और फिर उनके क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात की।उसके बाद तीन बार में शातिर ने अलग अलग ट्रांजेक्शन करते हुए 90 हजार रुपए की खरीदफरोख्त कर डाली।

पहली बार में 25,फिर 30 और तीसरी बार 35 हजार रुपए निकाले गए। मोबाइल पर बार-बार मिल रहे संदेश से उन्हें ठगी का पता लगा। हैडकांस्टेबल भंवरलाल चौधरी ने साइबर पोर्टल 1930 पर भी शिकायत दिए जाने के साथ कार्ड को ब्लॉक करवाया। उदयमंदिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026