वाहन चोरों ने उड़ाई स्कार्पियो और बाइक
जोधपुर,वाहन चोरों ने उड़ाई स्कार्पियो और बाइक। शहर में वाहन चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को चुराने के साथ दो जगहों से बाइक को भी चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है। वाहन चोरों का पता लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – एसीबी के हैड कांस्टेबल को क्रेडिड कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 90 हजार का फ्रॉड
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में कापरड़ा थानान्तर्गत बिनावास हाल प्रेमनगर निवासी मदनलाल पुत्र धन्नाराम जाट ने पुलिस को बताया 5-6 दिसम्बर की रात में अज्ञात शख्स उसके घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को चोरी कर ले गया। बनाड़ पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से स्कार्पियो चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि कृष्णा मंदिर के पास रहने वाले सचिन बोराणा पुत्र नरेन्द्र बोराणा इंडिया बुल्स झालामंड आया था। जहां से उसकी बाइक कोई शख्स चोरी कर ले गया। इसी तरह शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास बड़ला बासनी तिंवरी निवासी सुमेरराम मेघवाल पुत्र गोकल राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मथुरादास माथुर अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

