कोर्ट में आत्मसमर्पण को आया मुल्जिम जेसी के आदेश के बाद फरार
- जमानत कराने आया
- जेसी आदेश के बाद फरार
जोधपुर,कोर्ट में आत्मसमर्पण को आया मुल्जिम जेसी के आदेश के बाद फरार।एनआई एक्ट प्रकरण में एक मुल्जिम कोर्ट संख्या 3 पावटा पोलो पर आत्म समर्पण के लिए पहुुंचा। उसे न्यायिक अभिरक्षा मेें भेजने के आदेश जारी किए। मगर आरोपी चालानी गार्ड के पहुंचने से पहले वहां से फरार हो गया। इस बारे में रीडर की तरफ से मुल्जिम फरारी की रिपोर्ट पुलिस में दी गई है।
इसे भी पढ़ें – जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स ऑल इंडिया फैडरेशन का सातवां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
महामंदिर पुलिस ने बताया कि एनआई एक्ट प्रकरण कोर्ट नम्बर 3 जोधपुर के रीडर भीम प्रजापत की तरफ से यह केस दर्ज करवाया गया है। इनके अनुसार शुक्रवार को इस कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण में वांछित मुल्जिम बासनी तम्बोलिया पूंजला के भाकरबास निवासी अनिल परिहार पुत्र श्याम सिंह परिहार आत्म समर्पण कर जमानत के लिए आया था। मगर उसे कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
वहां चालानी गार्ड आने वाला था, मगर उससे पहले ही वह कोर्ट से फरार हो गया। रीडर की रिपोर्ट पर महामंदिर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी अनिल परिहार मार्बल हाउस की दुकान महामंदिर में चलाता है।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

