Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में बालक और युवक की मौत,एक अन्य घायल

जोधपुर,सड़क हादसे में बालक और युवक की मौत,एक अन्य घायल। कमिश्ररेट के मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र में सडक़ दुर्घटनाओं में एक बालक और युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया।

घटना के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।अज्ञात वाहन चालकों का पता लगाया जा रहा है।मथानिया पुलिस थाने के एएसआई रूपाराम ने बताया कि खारीखुर्द करवड़ निवासी श्रवणराम पुत्र राणाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसे भी पढ़ें – होटल पर खाना खाने रुके बीकानेर के शराब ठेकेदार से मारपीट कर 3.81 लाख की लूट

इसमें बताया कि उसका भाई कानाराम उर्फ महेंद्र एवं भतीजा 12वर्षीय पवन बाइक पर सवार होकर खुडियाला की तरफ जा रहे थे। तब किरमसरिया के पास किसी वाहन चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए, अस्पताल में उसके भतीजे पवन की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूसरी तरफ कोटड़ा मथानिया निवासी संतोकराम पुत्र सवाईराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 40 वर्षीय प्रेमाराम करणी पेट्रोल पंप के पास से पैदल निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके भाई को मथानिया सेटेलाइट अस्पताल लाया गया। जहां से बाद में उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026