संसदीय कार्य मंत्री ने किए रातानाडा गणेश मंदिर में दर्शन
- प्रदेश की खुशहाली की कामना
- शिकारपुरा आश्रम में राजाराम के किए दर्शन
जोधपुर,संसदीय कार्य मंत्री ने किए रातानाडा गणेश मंदिर में दर्शन।संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को रातानाडा गणेश मंदिर पहुँच कर दर्शन किए। उन्होंने भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
यह भी पढ़िए – रेलवे अस्पताल की आउटडोर समयावधि में आज से बदलाव
उन्होंने प्रदेश में आर्थिक उन्नति को समर्पित ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के सफल आयोजन की भी कामना की।
उन्होंने शिकारपुरा आश्रम में राजाराम के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर राजाराम आश्रम के संत दयाराम ने संसदीय कार्य मंत्री को जन्मदिवस पर आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी की।
ये थे उपस्थित
इस दौरान शिकारपुरा सरपंच ओमाराम पटेल,आश्रम के ट्रस्टी हेमाराम जरमल,परागाराम,मंगला राम एवं जोधाराम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

