पत्थर की खान से कम्प्रेशर चोरी का खुलासा,दो नकबजन गिरफ्तार
वारदात में प्रयुक्त ट्रेक्टर जब्त
जोधपुर,पत्थर की खान से कम्प्रेशर चोरी का खुलासा,दो नकबजन गिरफ्तार।शहर की सूरसागर पुलिस ने पत्थर की खान से कंप्रेशर चोरी का 24 घंटों में खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर को जब्त किया है।पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – प्लास्टिक कट्टों में मिला 37 किलो अवैध डोडा पोस्त का चूरा
थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि पालड़ी खिंचियान निवासी चन्द्राराम पुत्र हप्पाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्थर की खान में खड़ी कंप्रेशर मशीन और अन्य मशीनरी चोरी हो गई थी। घटना 5 नवंबर को हुई थी।
अगले दिन यानी 6 नवंबर को खान पर पहुंचे तब चोरी का पता लगा। खान से कम्प्रेशर मशीन मय मोटर 20 एचपी पेनल वायरिंग व 50 मीटर केबल 02 नग दो रॉड,एक खाट दो घण व करीब 10-15 गुले 1 टंकी चोरी हुई थी। जिनकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपए थी।
थानाधिकारी ने बताया कि चोरी की वारदात के संबंध में पुलिस की टीम का गठन कर अब दो शातिर नकबजन पालड़ी खिंचियान निवासी स्वरुप सिंह पुत्र भवानीसिंह एवं श्रवणराम पुत्र ढलाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त ट्रेक्टर को भी जब्त किया गया है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

