Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री मेें लगी भीषण आग,लाखों का माल जला

जोधपुर,हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री मेें लगी भीषण आग,लाखों का माल जला।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सालावास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की अलसुबह हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर बासनी से पहले दमकल को रवाना किया गया। मगर आग की तीव्रता को देखते हुए शास्त्रीनगर से दमकल की गाडिय़ों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें – पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एण्ड वे फॉरवर्ड सम्मेलन में बेहतर पुलिसिंग को लेकर चर्चा

फैक्ट्री में तैयार फर्नीचर और लकडिय़ां जल कर नष्ट हो गई।आग में लाखों का नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है। बासनी फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे के आसपास सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र के सालावास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास में हैण्डीक्राफ्ट इकाई में आग लगी है।

इस पर एक गाड़ी को वहां रवाना किया गया,मगर आग ज्यादा होने पर शास्त्रीनगर से दमकलों को बुलाया गया। तकरीबन आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।आग से फैक्ट्री परिसर में रखा तैयार फर्नीचर के साथ सूखी लकडिय़ां जलकर नष्ट हो गई।

आग से फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण सामने नहीं आया है,मगर संदेह है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। आग बुझाने के लिए बासनी से 3,शास्त्रीनगर 3 और चौहाबो से दो गाडिय़ां आई थी।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026