Doordrishti News Logo

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति क्रमांक-1 की बैठक संपन्न
  • मंडल रेल प्रबंधक का राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान

जोधपुर, राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले केंद्रीय कार्यालय सम्मानित। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति क्रमांक-1 की बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित द्वितीय बैठक में केंद्रीय कार्यालयों के कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने का संकल्प लिया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय सरकार के कार्यालयों,निगमों व उपक्रमों के प्रमुखों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में कमोबेश सभी केंद्रीय कार्यालयों में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग किया जा है तथा भविष्य में इसमें और अधिक वृद्धि लाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें – बाइक सवारों को सामने से आ रही बोलेरो ने लिया चपेट में,एक की मौत

उन्होंने कार्मिकों से इस दिशा में दिए गए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिलजुल कर कार्य निष्पादन की अपील की। प्रारंभ में राजभाषा अधिकारी सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया ने स्वागत किया जबकि अंत में नराकास के उपाध्यक्ष अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

केंद्रीय कार्यालय जो उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुए सम्मानित

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने हिंदी में सर्वाधिक व प्रशंसनीय कार्य करने वाले सदस्य कार्यालयों को राजभाषा शील्ड व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। इसके तहत क श्रेणी के कार्यालयों में ऑयल इंडिया लिमिटेड विजेता व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय उप विजेता रहे।

इसी तरह ख श्रेणी के कार्यालयों में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी विजेता व भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड उप विजेता रहे। इसके साथ ही हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,सीमा सुरक्षा बल,भारतीय खाद्य निगम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, एफसीआई,अरावली जिप्सम एवं मिनरल,जोधपुर,इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटिड व ईसीजीसी लिमिटेड,जोधपुर को मंडल रेल प्रबंधक ने प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें – मिल्क मैन कॉलोनी में पकड़ा डोडा, आरोपी नहीं लगा हाथ

Related posts:

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी पश्चिम ने ली अपराध गोष्ठी

September 25, 2026

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026