Doordrishti News Logo

मिल्क मैन कॉलोनी में पकड़ा डोडा, आरोपी नहीं लगा हाथ

एनसीबी और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

जोधपुर,मिल्क मैन कॉलोनी में पकड़ा डोडा,आरोपी नहीं लगा हाथ। नारकोटिक्स कंट्रेाल ब्यूरो और शास्त्री नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात में मिल्कमैन कॉलोनी में एक मकान पर रेड दी।

इसे भी पढ़िएगा – आंखों के उपचार के बाद बाड़मेर लौट रही निजी अस्पताल की बस सड़क से उतरी,कंपाउण्डर जख्मी

मकान से 30 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त चूरा और मशीन को जब्त किया गया। तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जिसे नामजद कर शास्त्रीनगर थाने मेें केस दर्ज किया गया है। आरोपी दो बार पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में पकड़ा गया है।

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम सोनी ने बताया कि मंगलवार की रात में सूचना मिली कि मिल्कमैन कॉलोनी की एक गली में रहने वाला सोनाराम नाम का शख्स अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। इस पर शास्त्री नगर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उसके मकान पर रेड दी गई।

दबिश के समय आरोपी सोनाराम नहीं मिला। वहां से अवैध डोडा पोस्त चूरा और मशीन को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में दो बार पहले भी प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026