1.40 करोड़ का 931.800 किलो डोडा पोस्त चूरा जब्त

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।1.40 करोड़ का 931.800 किलो डोडा पोस्त चूरा जब्त।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीएनबी) और जोधपुर कमिश्नरेट पश्चिम की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.40 करोड़ की 931.800 किलो डोडा का चूरा जब्त किया है। जप्त किए डोडा चुरा की अनुमानित बाजार कीमत 1.40 करोड़ रुपए बताई गई है।

इसे भी पढ़िएगा – अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

सीबीएन की इस कार्रवाई को मिशन संकल्प के तहत अंजाम दिया गया है। टीम की यह संयुक्त कार्रवाई लूणी के उनियारा रोड स्थित फींच गांव में की गई। यह मादक पदार्थ एक मंदिर में रखा हुआ था।डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा के अनुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर सीएनबी के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि सीएनबी की चितौडगढ़ यूनिट को अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान के आईआरएस नरेश बुन्देल की टीम ने जोधपुर पश्चिम के भगत की कोठी और लूणी थाना पुलिस के साथ केंद्रीय नारकोटिक्स की टीम ने मिलकर लोनी-उनियारा रोड के फिंच गांव में मामा जी महाराज थान पर कार्रवाई करते हुए 47 कट्टों में भरा 931.800 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त मादक पदार्थ को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/25 के तहत जब्त किया गया और इस संबंध में केस दर्ज कर आगे नारकोटिक्स विभाग द्वारा जांच की जा रही है। प्रकरण में लिप्त आरोपियों की पहचान और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

डोडा पोस्त को लेकर किसी को जानकारी नहीं हो इसलिए आरोपियों ने उसे मंदिर पर रख दिया था। जहां पर कुछ मूर्तियां भी थी,जिससे ऐसा प्रतीत हो कि यहां पर मंदिर है और किसी को शक भी नहीं हो। हालांकि टीम ने इसका पता लगाते हुए मादक पदार्थ की पूरी खेप को जब्त किया है।

इस बारे में पुलिस यह भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि यह खेप कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई की जानी थी। सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026