Doordrishti News Logo

887 लीटर घी सीज,2 सैम्पल लिए

मिलावट के खिलाफ अभियान

जयपुर,887 लीटर घी सीज,2 सैम्पल लिए।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में मंगलवार को बढारणा,विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई कर 887 लीटर घी सीज किया गया और 2 सैम्पल लिए गए।

यह भी पढ़ें – नौ माह से फरार आरोपी को भीलवाड़ा से पकड़ लाई पुलिस

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की सूचना के आधार पर विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में अन्नू मिल्क प्रोडक्ट लिमिटेड पर कार्रवाई की गई। यहां से सैंपल डेयरी फ्रेश एवं बिलोना घी के 2 सैंपल लिए गए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा। यहां 887 लीटर घी अमानक स्तर का होने के कारण सीज किया गया।

यह भी पढ़ें – मुहूर्त के बाद बंद पड़ा था मकान, चोरों ने नगदी और चांदी का सामान चुराया

टीम में सीएमएचओ रवि शेखावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेश चेजारा,नरेश शर्मा और पवन गुप्ता मौजूद थे। क्राइम ब्रांच के इंसपेक्टर सुभाष सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर कार्रवाई के लिए उपस्थित थे।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

जयपुर से ज्वेलरी एग्जीबिशन में आए व्यापारी के गहने चोरी

October 12, 2026

चोरी का आरोपी गिरफ्तार 3 एसी कंप्रेसर और बोलेरो कैंपर बरामद

October 11, 2026

डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार वृद्ध की मौत

October 11, 2026

कोचिंग संचालक को करोड़ों का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 39.30 लाख की ठगी

October 11, 2026

फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

October 11, 2026