Doordrishti News Logo

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 83 पत्रकारों का होगा सम्मान

  • श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान वाले पत्रकारों का होगा सम्मान
  • श्याम सेवा अलंकरण से किया जाएगा सम्मानित
  • प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया कर्मियों का किया जाएगा सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 83 पत्रकारों का होगा सम्मान।भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए 16 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को समर्पित श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 83 पत्रकारों को श्याम सेवा अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के लिए पंडित एसके जोशी के नेतृत्व में आयोजन समिति का भी गठन किया गया है।

श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि, पत्रकारों को उनकी सेवाओं के लिए विविध अवसर पर सम्मानित किया जाता रहा है।यह पहला अवसर होगा जब राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनकी सेवाओं का सम्मान संस्थान द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वृहद स्तर पर पत्रकारों को सम्मानित किए जाने का कारण खाटू वाले श्याम बाबा की 100 मूर्तियां जोधपुर के 100 अलग-अलग मंदिरों में स्थापित करने से जुड़े अभियान को साकार करने व विभिन्न सामाजिक सरोकारों का व्यापक स्तर पर मीडिया में स्थान दिया गया।

श्याम बाबा की 100 मूर्तियां को 100 अलग-अलग मंदिरों और प्रतिष्ठानों में लगाए जाने पर विश्व स्तर पर संस्थान को रिकॉग्निशन मिला है। जोधपुर की मीडिया के निष्ठा भाव से सेवाएं देने के कारण ही जोधपुर पूरे विश्व पटल पर छाया हुआ रहता है क्योंकि यहां सांस्कृतिक और न्यायिक राजधानी से जुड़े विभिन्न पहलुओं के अलावा पर्यटन,कला और संस्कृति से जुड़े विषयों के साथ-साथ विविध प्रकार के चर्चित घटनाक्रमो को जिस प्राथमिकता से जोधपुर की मीडिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया है,यह सबसे बड़ी वजह है कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जोधपुर के पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने लिया है।

संस्था में मार्गदर्शन प्रदान करने वाले पंडित एसके जोशी के निर्देशन में
बनाई गई आयोजन समिति में जगदीश कुमार,लक्की गोयल,पूजा शर्मा,अक्षिता राजपुरोहित,भूमित्र जोशी,प्रभांशु जोशी,दमयंती जांगिड़, दिलीप मेहता,गौतम उपाध्याय, कन्हैया सबनानी,मनीष गहलोत, नवीन भाटी,नीतू कच्छवाहा,नितिन आचार्य,पुखराज जांगिड़,राधाकृष्ण शर्मा,तन्मय भाटी,मंजू प्रजापति और जितेंद्र राजपुरोहित को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार विजय कल्ला अध्यक्ष नियुक्त

आयोजन समिति के संयोजक पंडित एसके जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर गुरुदत्त अवस्थी,शिव वर्मा,मुन्नवर अली, आरएस थापा,प्रवीण दवे,केडी इसरानी,अरुण हर्ष,प्रदीप जोशी, ललित परिहार,राजेश शर्मा,शरद शर्मा,सतीश हेड़ाऊ,चंद्र शेखर व्यास, राकेश भारद्वाज,इम्तियाज अहमद, अविनाश केवलिया,राजेश पुरोहित, एलडी बोहरा,अश्विनी व्यास,रमेश सारस्वत,रंजन दवे,मुकेश श्रीमाली, जितेंद्र पुरोहित,अरविंद सिंह राजपुरोहित,उदय पुरोहित,अभिषेक बिस्सा,ललित सिंह मधु बैनर्जी, मनोज शर्मा,श्रेयांश भंसाली,मुकेश शर्मा,करण पुरी,गिरीश दाधीच, मोहित हेड़ा,हेमंत लालवानी,कृष्णा गौड़,ईश्वर सिंह उदावत,सुमित देवड़ा,शेरूद्दीन,जितेंद्र डूडी,पुनीत माथुर,योगेश दवे,अफरोज पठान, एसके मुन्ना,यशपाल तंवर,शिव सिंह सिसोदिया,भवानी सिंह गहलोत, बसंती परमार,समीर खान,मनोज गिरी,विजय ओझा,मनीष दाधीच, सुमित चोपड़ा,शम्मी उल्लाह खान, गुलाम मोहम्मद,मोहम्मद रफीक, सुमेर सिंह,नावेद मोदी,महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह,मदन छाजेड़,राजाराम चौधरी,निश्चल सोलंकी,दीक्षित परिहार,गोविंद गौड़,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,माधव सिंह मेहरू,संगीता बोहरा,मनोज बोहरा,अभिषेक पुरोहित,आशीष पुरोहित,पारस शर्मा,दीपक सिंह निर्वाण,जमील अंसारी,लक्षित दवे,पाबूराम,रमेश भागचंदानी,सूर्यांश मूथा,गौतम उड़ेलिया,सविंतेश्वर पुरोहित,डॉ एम इकबाल खान,कैलाश सिंह चौहान और रंजन दैय्या शामिल हैं।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025