सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 81 हजार की ठगी
जोधपुर,बोंबे सोलर एंड विंड पावर के संचालकों के खिलाफ लोगों से प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के केस लगातार दर्ज हो रहे हैं। अब तक दर्जनों केस सामने आ गए हैं। मगर पुलिस मुख्य आरोपी सहित किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एक और पीडि़त ने अब देवनगर थाने में अपने साथ हुई 81 हजार की ठगी का प्रकरण दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें- लोक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुगम बनाएं- कलक्टर
देवनगर पुलिस ने बताया कि घटना में पीपाड़ शहर साथिन निवासी हरीराम पुत्र हेमाराम बालप ने साल 2021 में समाचार पत्र में छपे विज्ञापन के आधार पर बोंबे सोलर एंड विंड पावर के संचालक धर्मेंद्र पंवार से संपर्क किया था। उसका कार्यालय आखलिया के पास में चलता है। तब उसे तीन महिने में 3 केवी का सोलर प्लांट लगाने के लिए कहा गया था और बदले में उससे 81 हजार 876 रूपए लिए गए। यह रूपए उसने 8 मई 21 को उनके बताए खाते में ट्रांसफर किए थे। मगर तीन महिने निकलने के बाद भी प्लांट नहीं लगा और रूपयों का तकाजा किए जाने पर धमकियां दी गई। देवनगर पुलिस ने प्रकरण धोखाधड़ी में दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त शख्स के खिलाफ शहर के कई पुलिस थानों में धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं। लोगों से सोलर प्लांट लगाने की नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की जा चुकी है। मगर पुलिस उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं कर पाई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

