Doordrishti News Logo

जेवरात बनाने के लिए दिया 8.75 लाख का सोना हड़पा

जोधपुर, शहर के घोड़ों का चौक घांचियों का बास में स्वर्णाभूषण का काम करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पीपाड़शहर के स्वर्ण व्यापारी ने पौने नौ लाखा का सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए सदरबाजार थाने में रिपोर्ट दी है। दुकान को 175 ग्राम से ज्यादा सोना जेवर बनाने के लिए दिया गया था। एक महिने बाद भी जेवरात बनाकर नहीं दिए गए। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल आरंभ की है।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि पीपाड़ शहर के मंडी का बास निवासी कमल किशोर पुत्र रामेश्वरलाल सोनी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके गांव का रहने वाला सत्यनारायण पुत्र कन्हैयालाल सोनी जोधपुर में घोड़ों का चौक घांचियों का बास में स्वर्ण कारीगर की दुकान चलाता है। 3 दिसम्बर को उसने 175. 410 ग्राम सोना जेवरात बनाने के लिए दिया था। मगर एक माह गुजरने के बावजूद ना तो जेवरात बनाकर दिए और ना ही सोना लौटा रहा है। पीडि़त के अनुसार उक्त सोने की बाजार कीमत अनुमानित तौर पर पौने नौ लाख रूपए है। सदर बाजार पुलिस ने घटना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच हैडकांस्टेबल रोहिताश की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026