Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में मारपीट कर 57 हजार रूपए लूटे

जोधपुर, शहर के माता का थान क्षेत्र में लीलपा भाकर के पास में युवक से मारपीट कर 57 हजार रूपए छीन कर ले जाने का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है। घटना में पुलिस ने लूट का केस बनाया है। माता का थान पुलिस ने बताया कि नृसिंह नगर रामदेवमंदिर के पास आरटीओ के पीछे रहने वाले शिशुपाल सिंह पुत्र परबत सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह माता का थान क्षेत्र स्थित लीलपा भाकर से निकल रहा था। तब चैनाराम और उसके साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट की और उससे 57 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच आपसी विवाद है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच एएसआई मनोहरलाल की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026