केंद्रीय कारागाह में बंदी से मारपीट, 007 गैंग से मरवाने की धमकी

जोधपुर, केंद्रीय कारागाह एक बार फिर सुर्खियों मेंं है। बंदियों से मारपीट और जेल के अंदर भी गुंडागर्दी खुली है। जेल में बंद एक कैदी से दूसरे बंदियों ने मारपीट की। घायल बंदी के  पर्चा बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया कि बंदी को दूसरे बंदियों ने 007 गैंग से मरवाने की धमकी भी दी। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल आरंभ की है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि लोहावट के भीमसागर का रहने वाला दिनेश पुत्र नेमराम विश्रोई एक केस में विचाराधीन बंदी है। वह इन दिनों जेल में बंद है। दिनेश विश्रोई ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया कि जेल में बंद अन्य कैदी मनीराम और उसके साथियों ने मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया। इन लोगों ने उसे 007 गैंग के लोगों से मरवाने की धमकी भी दी है। मनीराम का 007 गैंग से लिंक बताया जाता है। फिलहाल रातानाडा पुलिस ने जेल में मारपीट एवं धमकी का केस दर्ज किया है।जांच एएसआई जगदीश प्रसाद की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026