• फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया। सीमा सुरक्षा बल,जोधपुर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एमएल गर्ग, महानिरीक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें – असम राइफल्स में वारंट ऑफिसर लगाने के नाम पर दस लाख ऐंठे

गर्ग ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति,विज्ञान और तकनीकी में हुई प्रगति पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रचने वाली उपलब्धि से गर्वित किया,जो देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण से हासिल हुआ।

अब भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ है,जिन्होने मंगल ग्रह पर अपना यान भेजा है। यह मिशन हमारी अंतरिक्ष तकनीक की अद्वितीय क्षमता का प्रमाण है। वर्तमान में भारत विश्व का आईटी हब कहा जाता है,क्योंकि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कम्पनियों के सीईओ भारतीय है। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप,भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

यह उपलब्धि हमारे देश की आर्थिक प्रगति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि न केवल हमारे देश के लिए गर्व की बात है,बल्कि यह हमें आगे बढ़ने और भी बड़ी उपलब्धिया हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।

गर्ग ने बल के जवानों की बहादुरी और समर्पण की प्रशसा की। उन्होने कहा कि जवान न केवल भारत- बांग्लादेश और भारत-पाकिस्तान सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं,बल्कि घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों एवं नक्सलवाद से लड़ने में भी महत्वूपर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए महानिदेशक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गर्ग ने जवानों और उनके परिवारों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और बल की एकता,अखंडता तथा निष्ठा को बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026