76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया
विद्यार्थियों से राष्ट्र सेवा को समर्पित रहने का आह्वान किया
जोधपुर,सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कर्नल अजय पांडे सीओ 6 राज बटालियन एनसीसी के मुख्य आतिथ्य, समाज सेवी चम्पालाल सोलंकी की अध्यक्षता एवं धीरेन्द्र पार्षद वार्ड नं.चार उत्तर, समाजसेवी अमीचन्द पूनिया, समाजसेवी रामनिवास चौधरी,समाज सेवी चैनाराम,समाजसेवी ओमप्रकाश सोलंकी के विशिष्ट आतिथ्य में धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर कर्नल अजय पांडे ने सभी विद्यार्थियों से राष्ट्र सेवा को समर्पित रहने का आह्वान किया। पार्षद धीरेंद्र सोलंकी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा से जुड़े रहने का संदेश दिया,प्रधानाचार्य ने कर्मनिष्ठता से जीवन की सार्थकता को बनाए रखने का आह्वान किया।संचालन प्राध्यापक रामाराम चौधरी ने किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

