Doordrishti News Logo

राज्य के 75 कलाकारों का सम्मान आज

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी राज्य के 75 प्रतिष्ठित और उत्कृष्ठ कलाकारों को शनिवार को सम्मानित व पुरस्कृत करेगी। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि इन कलाकारों को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समारोह पूर्वक सम्मान प्रदान करेंगे।

मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मध्याह्न 2.30 बजे आयोजन होने वाले कार्यक्रम में 1 फ़ेलोशिप,12 अवार्ड, 6 युवा,5 बाल पुरस्कार के साथ 51 कलाकारों को कला पुरोधा सम्मान से अभिन्दित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- एनआई एक्ट का फरार मुल्जिम चार साल बाद गिरफ्तार

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कला संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला व अतिथि विशेष कलाविद एवं मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी,बाल अधिकारिता आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,महापौर कुंती देवड़ा,विधायक मनीषा पवार,महेंद्र विश्नोई,नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम गणपत सिंह चौहान,पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़,प्रो.अयूब खान,ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश जोशी,सलीम खान,उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी तथा शासन सचिव गायत्री राठौड़ होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू करेंगी।

अकादमी सचिव डा.सूरजमल राव ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं कि अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मानित होने वाले कलाकार जोधपुर पहुँचने प्रारंभ हो गये हैं समारोह की व्यवस्थाएं अकादमी उपाध्यक्ष अनीता ओर्डिया,कोषाध्यक्ष रमेश भाटी नामदेव,सदस्य शब्बीर हुसैन सहित अकादमी पदाधिकारी संभाले हुए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026