Doordrishti News Logo

आदर्श नगर में हर्षोल्लास से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

  • कॉलोनी के बच्चों,महिलाओं व पुरुषों ने देश भक्ति के गीत सुनाए
  • प्रख्यात कवि दिनेश सिंदल ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर समा बंधा
  • कवि सिंदल की लिखी सिद्धेश्वर महादेव की सामूहिक आरती गाई

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के 20-E सेक्टर के सिद्धेश्वर महादेव पार्क में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में आदर्श नगर के सीनियर सिटीजन सदस्यों रणजीत सिंह थापा, दयाल असुदानी, मुरलीधर व्यास व प्रभुलाल पुरोहित ने झंडारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को शलामी देकर सामूहिक राष्ट्रीय गान गा कर भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए।

74th-republic-day-celebrated-with-enthusiasm-in-adarsh-nagar

झंडारोहण के बाद कॉलोनी के बच्चों, युवाओं व बुजुर्गो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी दिन बसंत पंचमी होने से कॉलोनी के आनंद पुरोहित ने विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। डाॅ सीके राय व कमलेश मीणा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कवि दिनेश सिंदल ने देशभक्ति की कविताओं से समां बांधा। जब उन्होंने स्वरचित सिद्धेश्वर महादेव की आरती गायी तो सभी श्रोता झूम उठे। आनंद पुरोहित ने नज़्म प्रस्तुत की।

डाॅ सीके राय ने देश भक्ति गीत छोड़ो कल की बातें.., सौरभ राय ने ऐ मेरे प्यारे वतन के लोगों..,बरखारानी भंसाली व अशोक भंसाली ने नीले गगन के तले.., घनश्याम अरोड़ा ने मेरे देश की धरती सोना उगले..,सरस्वती माथुर ने सारे जहां से अच्छा गीत प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में नारायण ओझा ने देशभक्ति गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की। मीना मेहता, कोमल उत्तवानी, शशि पुरोहित, सुमन शर्मा, सुनिता गांधी, मधु पालीवाल ने सामूहिक गान ये देश हैं वीर जवानों का प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देश भक्ति का जोश भर दिया।

74th-republic-day-celebrated-with-enthusiasm-in-adarsh-nagar

ललिता अरोड़ा,देव ने भजन प्रस्तुत किया। सत्यनारायण माथुर ने सर झुकाने से कुछ नहीं होता गीत सुनाया तो गरिमा ओझा,अदिति मीणा, आरुषि,तनु व नन्ही निहिरा देव ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। अपूर्वा अग्रवाल,अदिती सिंह,जान्हवी पालीवाल, वैदिक पालीवाल, भूमि अग्रवाल,आरव चौधरी,नैतिक मेहता ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। पूजा आचार्य ने जोशीला भाषण दिया। कैलाश ने विभिन्न पशुओं की आवाजें निकाल कर लोगों को गुदगुदाया। मंच संचालन कवि दिनेश सिंदल व डॉ सीके राय ने किया।

74th-republic-day-celebrated-with-enthusiasm-in-adarsh-nagar

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026