अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जब्त

-बड़ली में 2 ट्रैक्टर एवं 2 ट्रक जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जब्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की पालना में वर्तमान में अवैध खनन,निर्गमन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग एवं एसआईटी टीम द्वारा मंगलवार को बड़ली तहसील जोधपुर क्षेत्र में अवैध खनन की आकस्मिक जांच के दौरान खनिज सैण्डस्टोन के अवैध खनन एवं निर्गमन में संलिप्त दो ट्रेक्टर कम्प्रेसर एवं दो ट्रकों को जब्त कर पुलिस थाना राजीव गांधी नगर, जोधपुर की सुपुर्दगी में दिया गया।

बालसमंद एवं विवेक विहार में 2 डंपर जब्त:-
बालसमंद और विवेक विहार क्षेत्र में अवैध खनन तथा निर्गमन की आकस्मिक जांच के दौरान खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में संलिप्त दो डम्पर को जब्त कर पुलिस थाना मंडोर व विवेक विहार जोधपुर की सुपुर्दगी में दिया गया।

इन कार्यवाहियों में अधीक्षण खनि अभियंता डीपी गौड़,खनि अभियंता भगवान सिंह,सहायक खनि अभियंता शांतिलाल अहारी,खनि कार्यदेशक प्रेम प्रकाश,अजीत सिंह, अंजु माथुर एवं पुलिस थाना राजीव गांधी नगर,मंडोर एवं विवेक विहार का पुलिस जाब्ता मय बार्डर होम गार्ड के जवान शामिल थे।

अधीक्षण खनि अभियंता ने कहा खनिज विभाग एवं एसआईटी द्वारा अवैध खनन,निर्गमन और भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026