Doordrishti News Logo

मेडिकल कॉलेज के 6 डॉक्टर पुनः जोधपुर लौटे

जोधपुर,डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज से फरवरी के पहले सप्ताह में 9 डॉक्टरों को एनएमसी के निरीक्षण के नाम पर अजमेर और उदयपुर लगाया गया था। सोमवार को चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 के उप शासन सचिव अशोक कुमार सोनी ने इनमें से 6 डॉक्टरों का वापस जोधपुर में लगाने के आदेश निकाले। जिसके तहत न्यूरो सर्जरी के सह आचार्य डॉ शैलेष थानवी,शिशु शल्य चिकित्सा के सीनियर प्रोफेसर डॉ.सुनील कोठारी,कार्डियोलॉजी के सह आचार्य डॉ.पवन कुमार सारडा, नेफ्रोलॉजी के सहआचार्य डॉ.सुरेन्द्र सिंह राठौड़,यूरोलॉजी के सह आचार्य डॉ गोवर्धनराम व प्लास्टिक सर्जरी के सहायक आचार्य डॉ.प्रभुदयाल सिंवर को फिर से डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर्स का महिमामंडन करने वालों पर पुलिस की नजर,350 लोग पाबंद

न्यूरोलॉजी से डॉ शुभकरण,डॉ रीनू चौधरी तथा गेस्ट्रोलॉजी के डॉ सेवाराम का उदयपुर में अभी निरीक्षण नहीं होने से वापस स्थानान्तरण जोधपुर नहीं हुआ है। इनके आदेश 3 तथा 6 फरवरी को हुए थे। इन सभी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026