राज्य में 59 घण्टे का लॉकडाउन

  •  सरकार ने गुरुवार अर्धरात्रि को किया फैसला
  •  सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
  •  शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 5 बजे तक पूरे प्रदेश में कर्फ्यू
  •  मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में वीकेंड लॉकडाउन का किया फैसला
  •  शाम 5 बजे से पूरे प्रदेश में बाजार हो जाएंगे बंद
  •  आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू में रहेगी छूट

जयपुर, राज्य में आठ दिनों से लगातार कोरोना पोजेटिव केसों की हो रही रिकॉर्ड बृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने गुरुवार अर्धरात्रि को किए फैसले में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री निवास हुई बैठक में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया।

इस फैसले के तहत शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लागू रहेगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला फिलहाल इसी वीकेंड के लिए किया गया है। अगले वीक के लिए बाद में फैसला किया जाएगा। शाम 5 बजे से पूरे प्रदेश में बाजार बंद हो जाएंगे। शाम 6 बजे आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। केवल आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू में छूट दी जाएगी। वीकेंड लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

उन्होंने लिखा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें। उन्होंने और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा कि कर्फ्यू के दौरान पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, डीजी लॉ एंड ऑर्डर, प्रमुख सचिव गृह, चिकित्सा शिक्षा सचिव, चिकित्सा सचिव भी मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *