Doordrishti News Logo

50 मजदूर बचाए 4 लोगों की मौत सर्च ऑपरेशन जारी

माणा ग्लेशियर हादसा

चमोली(डीडीन्यूज),50 मजदूर बचाए 4 लोगों की मौत सर्च ऑपरेशन जारी। भारतीय सेना व आईबीईएक्स ब्रिगेड की बचाव टीम का माणा के हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है,लेकिन 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शेष 5 लापता मजदूरों को बचाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़िए – आयुर्वेद विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह 21 मार्च को

भारी हिमपात व बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध होने से सेना ने 6 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। जिनमें भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर,भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल है। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है।

वरिष्ठ सेना अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में युद्धस्तर पर जारी है। सेना और बचाव दल अपने प्रयासों में जुटे हुए हैं।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026