Doordrishti News Logo

सेवानिवृत विंग कमांडर से केवाइसी अपडेट के नाम पर 5 लाख की ठगी

  • शातिर ने खाते से उड़ाई रकम
  • पुलिस का रकम फ्रिज करवाने का प्रयास

जोधपुर, रातानाडा स्थित एयरपोर्ट एरिया में रहने वाले सेवानिवृत विंग कमांडर को किसी शातिर ने सिम अपडेट के नाम पर उनके खाते से पांच लाख की रकम उड़ा ली। हालांकि वे हाथोंहाथ पुलिस के पास पहुंच गए और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद लेकर रकम को फ्रिज करवाने का प्रयास किया है। शनिवारीय अवकाश होने पर अब इसमें सोमवार को अग्रिम अनुसंधान हो सकेगा। घटना शुक्रवार को हुई थी।

एयरपोर्ट थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि डिफेंस रोड एयरपोर्ट इलाके में रहने वाले सेवानिवृत विंग कमाण्डर राजन जयसिंघानी पुत्र अतुरजय सिंघानी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनके पास में शुक्रवार को किसी शख्स का फोन आया और सिम के जल्द ही ब्लॉक करने की बात की। इसके लिए केवाइसी अपडेट करवाने को कहा।

शातिर के झांसे में आए रिटायर्ड विंग कमाण्डर ने उसे जानकारी देनी आरंभ कर दी। तब शातिर ने नेटबैंकिंग के लिए पहले खाते में दस रूपए डाले और बाद में अलग-अलग किश्तों में पांच लाख के लगभग रकम साफ कर दी। रकम निकलने का पता लगते ही वे एयरपोर्ट थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। थानाधिकारी खदाव ने बताया कि खाता फ्रिज करवाने के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट की मदद ली गई। मगर आज शनिवार का बैंक होलीडे होने पर रकम फ्रिज होने की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026