Doordrishti News Logo

रेलवे अस्पताल के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित

जोधपुर,आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अस्पताल में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के निर्देश पर रेलवे अस्पताल द्वारा महात्मा गांधी और मथुरादास माथुर अस्पतालों के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में रेलवे अधिकारियों, चिकित्सकों,कर्मचारियों,कर्मचारी संगठनों के सदस्यों और आम रक्तदाताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर संजय शर्मा, रवि मीणा,वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलाब सिंह सारण इत्यादि ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की।

40-units-of-blood-collected-in-blood-donation-camp-of-railway-hospital

अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन व संजना जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदान को महादान बताते हुए रेल कर्मचारियों से इस तरह के पुनीत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन ने बताया कि रेलवे अस्पताल में रक्तदान शिविर एक नवाचार है और समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने इस दौरान अस्पताल की ओर से रक्त दाताओं को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मनित किया। उन्होंने बताया कि डीआरएम पांडेय ने शिविर के आयोजन की प्रशंसा की। शिविर के माध्यम से टीटीआई प्रकाश चौधरी ने अपने जीवन का 45 वां तथा अमृतलाल ने 75 वां रक्तदान किया।

इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा,मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी,सचिव एनजे सिंह,नार्थ वेस्टर्न एम्प्लॉई यूनियन के मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार,मंडल परिवहन निरीक्षक जसवीर सिंह,महात्मा गांधी अस्पताल की डॉ शालिनी, रेलवे अस्पताल की वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा तिवारी,डॉ अजय कुमार,डॉ प्रद्युम्न,डॉ मयंक,डॉ सरिता इत्यादि उपस्थित थे। प्रारंभ में डॉ नेहा तिवारी ने अथितियों का स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026