Doordrishti News Logo

25 वां राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेला शनिवार से

  • अशोक उद्यान में देश भर के 1000 कलाकार बिखेरेंगे लोक कला के रस-रंग
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे उद्घाटन
  • रविवार सुबह 10 बजे अशोक उद्यान के गेस्ट हाउस परिसर में राज्य स्तरीय मेहँदी,रंगोली व राजस्थानी व्यंजन प्रतियोगिता होगी

जोधपुर,कलाकारों के महाकुंभ के रूप में देश में अपनी ख्याति रखने वाला राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का लोकानुरंजन मेला शनिवार 18 फ़रवरी से जोधपुर के अशोक उद्यान के खुले प्रांगण व ओपन एयर थिएटर में अपने लोकरंगों का करिश्माई कमाल दर्शाने को तैयार है।

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शेरे राजस्थान लोकनायक जयनारायण व्यास की स्मृति में 24 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया मेला इस बार सिल्वर जुबली मेले के रूप आयोजित किया जा रहा है। इसकी सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं लोकानुरंजन मेले का उद्घाटन शनिवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।

ये भी पढ़ें- पीएचईडी अभियंता के सूने मकान से तीन लाख के जेवरात और नगदी चोरी

अध्यक्ष ने बताया कि टाऊनहॉल परिसर से निकल कर यह मेला इस बार अशोक उद्यान के विशाल प्रांगण व नव सज्जित ओपन एयर थिएटर में नये स्वरूप में लोगों का मनोरंजन करने के साथ देश की बहुआयामी लोक संस्कृति से भी परिचय कराएगा।
उन्होंने बताया कि 18 से 20 फ़रवरी तक रोजाना आयोजित होने वाले मेले के कार्यक्रम दो भागों में प्रस्तुत होंगे। पहला सायं 5 से 7 बजे तक बाहर उद्यान में तथा 7 से 9 बजे तक ओपन एयर थिएटर में निःशुल्क आयोजित होगा।

शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा इस मेले के प्रारूपकार रमेश बोराणा,पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास,राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,विधायक मनीषा पंवार,महापौर कुन्ती देवड़ा आदि उपस्थित रहेंगे।

25th-national-folk-entertainment-fair-from-saturday

विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी

मेला प्रभारी रमेश कन्दोई व अरुण पुरोहित ने बताया कि मेले के दूसरे दिन रविवार 19 फ़रवरी को दिन में 10 बजे अशोक उद्यान के गेस्ट हाउस परिसर में राज्य स्तरीय मेहँदी,रंगोली व राजस्थानी व्यंजन प्रतियोगिता होगी। तीनों दिन प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की ऑन द स्पॉट फोटो प्रतियोगता भी होगी। अकादमी सचिव राव ने बताया कि मेला आयोजन के स्थानीय सहभागी के रूप में जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं सृजनात्मक सहयोगी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर,भारतीय लोक कला मंडल उदयपुर,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला,उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज प्रमुख है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026