जोधपुर मंडल ने यात्री आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया

जोधपुर,जोधपुर मंडल ने यात्री आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल ने वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में यात्री आय से 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस आय में आरक्षित और अनारक्षित दोनो प्रकार के टिकटों की बिक्री से हुई आय सम्मिलित है।पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान प्रथम तिमाही में यात्री आय 146.42 करोड़ रुपए थी। इस तरह वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में जोधपुर मंडल को 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व अधिक प्राप्त हुआ जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

इसे भी पढ़िए- साँप से डसवाकर प्रेमी की हत्या

यात्रियों की संख्या में भी अत्यधिक वृद्धि दर्ज हुई। 2022-23 की प्रथम तिमाही में 63.60 लाख यात्रियों के मुकाबले 2023-24 की इस तिमाही में 79.12 लाख यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान यात्री आय ही जोधपुर मंडल की आय का प्रमुख स्रोत बना। साथ ही जोधपुर मंडल रेलवे यात्री आय में अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें- बच्चों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

जोधपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिये प्रतिबद्ध है।

डीआरएम,
पंकज कुमार सिंह

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews