Doordrishti News Logo
  • एसीबी की बड़ी कार्रवाई
  • 19.95 लाख रूपए बरामद
  • सरकारी स्कूल का प्रिंसीपल
  • निजी स्कूल संचालक और एक अन्य गिरफ्तार

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए बड़े खेल का खुलासा आज किया है। साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलाने के नाम पर उच्चस्तरी सेटिंग के चलते 19.95 लाख की डील होने से पहले ही सरकारी स्कूल का  प्रिंसीपल, निजी स्कूल संचालक और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। अब तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। इसमें बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है। एसीबी की टीम ने 19.95 लाख की रिश्वत राशि को जब्त किया है। इतनी बड़ी राशि कैसे जुटाई गई इस पर भी जांच आरंभ की गई है।

आरएएस साक्षात्कार रिश्वत

ब्यूरो के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि बुधवार को एक मोबाइल से गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना में बताया कि बाड़मेर जिले के हरीश पुत्र हनुमानराम को आरएएस साक्षात्कार में 54 अंक मिले हैं। जिसे बढ़ाकर 70 करने के लिए उसने कुछ लोगों से संपर्क साधा है।

इसमें जोधपुर के बासनी तंबोलिया माता का थान निवासी किशनाराम पुत्र उमगा राम जाट द्वारा बड़ी रिश्वत राशि यह कहकर बाड़मेर के रामनगर रिको एरिया में मदर टेरेसा सीनियर सैकंडरी स्कूल चलाने वाले ठाकराराम पुत्र मूलाराम जाट एवं बाड़मेर के भूरटिया पंचायत समिति बाड़मेर हाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनावड़ा पंचायत समिति के प्रिंसीपल जोगाराम पुत्र हनुमानराम जाट को 20 लाख रूपए दिए गए है। जो जोधपुर के माता का थान से लेकर बाड़मेर के लिए निकले हैं। गोपनीय सूचना देने वाले ने बोलेरो गाड़ी नंबर भी एसीबी टीम को उपलब्ध करवाए।

ब्यूरो डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि इस गोपनीय सूचना का सत्यापन करने के लिए ब्यूरो के एएसपी भोपालसिंह लखावत के साथ एक टीम को लगाया गया। इस पर एसीबी टीम ने बाड़मेर के कल्याणपुर नाकाबंदी में नंबर के आधार पर बोलेरो को रूकवाया और उसमें दो शख्स मिले। गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर उसमें से 19.95 लाख रूपए मिले। गाड़ी में बैठे दोनों शख्स मदर टेरेसा स्कूल का संचालक ठाकराराम एवं सरकारी स्कूल का प्रिंसीपल जोगाराम था। इस पर दोनों को दस्तयाब कर लिया गया। पूछताछ में यह रकम बासनी तंबोलिया माता का थान निवासी किसनाराम पुत्र उगमाराम जाट से मिलना बताया। जो हरीश को आरएएस  साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलाने के लिए रिश्वत के रूप में दिए गए। एसीबी की टीम अब पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढें – ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी पश्चिम ने ली अपराध गोष्ठी

September 25, 2026

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026