Doordrishti News Logo

खुद को जीएसटी एवं इंकमटैक्स का एक्सपर्ट बताकर 16 लाख ऐंठे

जोधपुर, शहर की अंदरूनी हिस्से मेंं चलने वाली एक होटल के लिए जीएसटी और अन्य सरकारी कागजी कार्यवाही के लिए एक व्यक्ति ने खुद को एक्सपर्ट बताते हुए होटल प्रबंधन से 16 लाख रूपए ऐंठ लिए। पीडि़त ने अब सदर कोतवाली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस की तरफ से अनुसंधान आरंभ किया गया है। नामजद व्यक्ति के खिलाफ यह रिपोर्ट हुई है।

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पाली जिले के जैतारण हाल राजसमंद में देलवाड़ा के होटल रास के पर्चेज मैनेजर रिषिराज पुत्र जगत प्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि भीतरी शहर में होटल रास हवेली है। जिसकी जीएसटी एवं सरकारी कागजी कार्यवाही के लिए उन्होंने पाल रोड पर रहने वाले संदीप भंडारी से संपर्क किया था। संदीप ने खुद को जीएसटी एक्सपर्ट एवं इंफर्ट बताया। मगर उसने धांधलेबाजी करते हुए उससे 16 लाख रूपए ऐंठ लिए और काम भी नहीं किया। सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। जांच एएसआई रेंवतराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026