Doordrishti News Logo

डेढ़ माह में अवैध बजरी खनन के 14 प्रकरण दर्ज,15 लोग गिरफ्ता

  • अब तक 33 गाडिय़ां जब्त
  • 2490 टन अवैध बजरी का निस्तारण
  • लापरवाही पर लूणी थानाधिकारी व हैडकांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।डेढ़ माह में अवैध बजरी खनन के 14 प्रकरण दर्ज,15 लोग गिरफ्तार।कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में अवैध बजरी के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस उपायुक्त सख्त नजर आ रहे हैं। गत सप्ताह लूणी थाने में दर्ज बजरी प्रकरण पर थानाधिकारी एवं हैडकांस्टेबल द्वारा लापरवाही बरते जाने को लेकर उन्हें चार्जशीट दिए जाने के साथ विभागीय जांच भी आरंभ की गई है।

इसे भी पढ़ें – नवीनतम संशोधनों से आमजन को मिलेगी राहत

जिला पश्चिम पुलिस ने डेढ़ माह में अवैध बजरी को लेकर 14 प्रकरण दर्ज किए जाने के साथ 15 लोगों को भी पकड़ा है। साथ ही 33 वाहनों को जब्त किया गया और 2490 टन बजरी का निस्तारण भी पिछले डेढ़ महिने में किया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज ने बताया कि गत सप्ताह अवैध बजरी का डंपर छीन कर ले जाने के मामले में उसके मालिक,चालक व खलासी को गिरफ्तार करने के साथ डंपर को भी जप्त किया गया है। इसके अलावा 01 जेसेबी को भी जप्त किया गया है। घटना के समय प्रयुक्त स्कॉर्पियों गाड़ी को भी बरामद किया गया है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज के अनुसार एफआईआर देरी से दर्ज करने के संबंध में मामला संज्ञान में आने पर थानाधिकारी व संबंधित हैड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

लूणी नदी क्षेत्र में 18 नाके लगाए गए 
अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए जिला पश्चिम के लूणी नदी क्षेत्र में 18 जगहों पर नाके लगाए गए हैं और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 24 घण्टे निगरानी रखी जा रही है। अवैध बजरी खनन करके सम्पति अर्जित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। पूर्व के चालानशुदा या संदिग्ध व्यक्तियों को योजनाबद्ध तरीके से चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026