Doordrishti News Logo

समाज के 105 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व 15 बुजुर्गो का होगा सम्मान

पुष्करणा दिवस गुरुवार को

जोधपुर(डीडीन्यूज),समाज के 105 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व 15 बुजुर्गो का होगा सम्मान।अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद जोधपुर शाखा की ओर से माँ उष्ट्रवाहिनी के प्राकट्य दिवस पर महिला पीजी महाविद्यालय प्रताप नगर सूरसागर रोड में गुरुवार को शाम साढ़े छः बजे से पुष्करणा दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। सूरसागर विधायक,देवेन्द्र जोशी के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता जेएनवीयू कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ केएन. व्यास करेंगे। नगर निगम उत्तर की आयुक्त अर्चना व्यास विशिष्ट अतिथि होगी।

समारोह के मुख्य आयोजक परिषद के शाखा महामन्त्री अमरचन्द पुरोहित ने बताया कि परिषद द्वारा पिछले 40 वर्षो से पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी माँ उष्ट्रवाहिनी के प्राकट्योत्सव पुष्करणा दिवस पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को न्याति मेधा एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु के बुजुर्गो को न्यातिवट से सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष 105 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और विभिन्न पुष्करणा बाहुल्य मोहल्ला क्षेत्रों के 15 बुजुर्गो को सम्मानित किया जायेगा।

जोधपुर: समन्वय धाम में श्रीहनुमंत कथा का शुभारंभ

इनमे बद्रीनारायण जोशी, बैजनाथ पुरोहित,हरिकृष्ण लोहरा,ओम प्रकाश व्यास,शान्तिप्रसाद बोड़ा, उदय किशन जोशी,मुरलीधर व्यास, डॉ रमेशचंद्र पुरोहित,रामाकृष्ण लोहरा,डॉ केशवराज जोशी,रमेश चंद्र कल्ला,अशोक कुमार व्यास, ओमप्रकाश पुरोहित,मोती लाल पुरोहित एवं रामगोपाल जोशी सम्मानित होंगे।

इस अवसर पर अन्नपूर्णा संस्थान के लालचंद बोहरा को समाज सेवा के लिए एवं नम्रता जोशी,रत्ना बोड़ा, अंजुला बिस्सा और आशा कल्ला को परिषद के महिला प्रकोष्ठ में वर्ष पर्यन्त सराहनीय कार्यो,गतिविधियों के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने एवं सहयोग के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026