Doordrishti News Logo

संदिग्ध महिला से मिला 101 ग्राम गांजा,गिरफ्तार

जोधपुर,संदिग्ध महिला से मिला 101 ग्राम गांजा,गिरफ्तार।शहर की महामंदिर पुलिस ने भदवासिया सांसी बस्ती की एक महिला से 101 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम में तीन प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

यह भी पढ़ें – जोधपुर से गोरखपुर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

थानाधिकारी शिवलाल के अनुसार वे कल गश्त पर थे। तब भदवासिया सांसी बस्ती गली नंबर 4 महामंदिर में एक महिला को संदिग्ध जानकार उसकी तलाशी करवाई गई। तब उसके पास से 101 ग्राम गांजा मिला। इस पर महिला गली नंबर 4 महामंदिर निवासी हुरमा देवी पत्नी भंवरलाल सांसी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम में तीन प्रकरण दर्ज हो रखे है। आरोपी महिला से अब गांजे के संबंध में अग्रिम पूछताछ की जा रही है।