अंतर्राज्यीय कडिया सांसी गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार

रेलवे पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतर्राज्यीय कडिया सांसी गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार। राजकीय रेलवे पुलिस ने जेवरात चोरी की एक वारदात का पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय कडिया सांसी गैंग की महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस थानो में मैरिज गार्डन से जेवरात चोरी करने,बैंक से पैसे निकालने वाले ग्राहकों की नगदी चुराने एवं मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण दर्ज है।

यह है मामला
थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि बीकानेर निवासी लक्ष्मी ने गत 26 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि ट्रेन नंबर 14707 रणकपुर एक्सप्रेस से बीकानेर से पाली के लिए यात्रा कर रही थी। इस दौरान हैण्ड बैग से किसी ने सोने का नेकलेस,रखडी सेट,अगुंठी एवं चांदी की पायल की एक जोड़ी आदि चुरा लिए।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पूर्णतया अज्ञात था और उसकी पहचान करना बहुत मुश्किल कार्य था। मुल्जिमों की तलाश के लिए ट्रेनों में विशेष गश्त एवं निगरानी रखी गई। इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अपराधियों का डाटा चैक किया गया।

कडिय़ा गैंग की महिला को पकड़ा, कई प्रकरण है दर्ज
तकनीकी पहलुओं का सुक्ष्मता से विश्लेषण कर इस घटना को कारित करने वाली अभियुक्त की पहचान पोस्ट पिपल्या रसोड़ा पुलिस थाना बोड़ा जिला राजगढ (मध्यप्रदेश) निवासी राखी सिसोदिया पत्नी जुगनू उर्फ जंगवली सांसी के रूप में हुई। उसे दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके विरूद्ध पूर्व में राजगढ़ चूरू,इन्दौर,चन्द्रपुर महाराष्ट्र,मथुरा, आगरा में चोरी तथा जबलपुर मध्य प्रदेश में एनडीपीएस में प्रकरण दर्ज है।

शादी समारोह को बनाते हैं निशाना आरोपी रहते है ग्रुप में
पूछताछ में पता चला कि कड़िया गैंग के सदस्य दो या दो से अधिक सदस्यों के ग्रुप में रहते हैं तथा इनके साथ छोटे बच्चे भी होते हैं। गैंग की महिला सदस्यों द्वारा मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दिन समारोह में मौजूद रहकर जेवरात के गहनो वाले बैग-पर्स की रैकी की जाती है तथा मौका मिलते ही जैवरात का बैग चोरी करके फरार हो जाते हैं।

बैंको के केस काउण्टर व एटीएम पर पैसे निकालने के दौरान ग्राहकों को निशाना बनाकर उनके बैग में से नगदी चोरी की जाती है तथा भीडभाड़ वाले स्थानो जैसे मेलो,बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशनो पर टिकट काउण्टर या बस/रेल में चढ़ते समय गेट पर भीड़ में चोरी छुपे यात्रियो के पर्स व बैग में से नगदी,जेवरात चोरी कर फरार हो जाते है।

Related posts: