ठगी से बनाई दौलत 92 लाख की सम्पत्ति पर पुलिस का शिकंजा

  • साइबर ठगी में लिप्त युवक पर शिकंजा
  • 36 लाख की लग्जरी कार और 56 लाख का मकान कुर्क
  • देशभर में कई जगह हैं मामले दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ठगी से बनाई दौलत 92 लाख की सम्पत्ति पर पुलिस का शिकंजा। पुलिस ने साइबर अपराध में लिप्त एक युवक पर कार्रवाई करते हुए उसकी 36 लाख रुपए की लग्जरी कार और पैतृक गांव में निर्माणाधीन 56 लाख रुपए का आलीशन मकान कुर्क करवा दिया। दोनों चल अचल संपत्तियों को साइबर ठगी की कमाई से अर्जित माना गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने बताया कि लूणी थाना क्षेत्र के खारा बेरा भीमावतान गांव निवासी छैलूसिंह को गत आठ अगस्त को उसके दो साथियों के साथ लग्जरी कार में पकड़ा गया था। ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान डीपीएस सर्कल पर नाका 16 के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया,लेकिन वह नाकाबंदी तोडक़र कार भगा ले गया। बाद में राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने कार को रुकवाया।

मामला दर्ज कर छैलूसिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच प्रतापनगर सदर थानाधिकारी गोविंद व्यास को सौंपी गई। पूछताछ में सामने आया कि उसके खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज हैं और वह साइबर अपराध में भी सक्रिय है। देश के कई हिस्सों में उसके खिलाफ साइबर क्राइम के मामले दर्ज हैं। साइबर ठगी की राशि से वह पैतृक भूमि पर आलीशन मकान बनवा रहा था।

लोन पर ली थी कार,वैध कमाई को बताया
इसके अलावा उसने लग्जरी कार लोन पर ले रखी थी,ताकि उसे वैध कमाई से खरीदी हुई दिखाया जा सके जबकि वास्तविकता में कार भी साइबर ठगी की राशि से ही खरीदी गई थी और मकान भी उसी धन से बनवाया जा रहा था। पुलिस ने 36 लाख रुपए की कार और 56 लाख रुपए के मकान को अपराध की कमाई से अर्जित मानते हुए कार्रवाई की।

थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कोर्ट में इस्तगासा पेश किया,जिसमें सहायक अभियोजन अधिकारी कंचन गहलोत ने पैरवी की। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस के तथ्यों को सही मानते हुए 36 लाख की कार और 56 लाख रुपए का मकान कुर्क करने के आदेश जारी किए।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026