जोधपुर, जिला कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को जोन परकोटा एवं मसुरिया के कुछ क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। प्रोटोकॅाल अधिकारी एवं परकोटा जोन के इन्सीडेन्ट कमाण्डर मंगला राम पूनिया ने बताया कि क्षेत्र के जोनल, संबंधित चिकित्सा प्रभारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त से चर्चा एवं समीक्षा पश्चात संतोष शर्मा का घर, पड़ोस में प्रसन्न लाल शर्मा के घर से बंशीधर पुरोहित के घर तक,बोड़ों की घाटी नवचैकिया, सरिता भास्कर का घर,पड़ोस में रफीक अहमद के घर से मदनलाल के घर तक नियारियों की मस्जिद जालप मोहल्ला, घनश्याम सोनी का घर, पड़ोस में राजेश भण्डारी के घर से सुरेन्द्र भण्डारी के घर तक भिस्तियों का बास, सिखों की गली, मालती राव का घर, पडोस में बिहारी जी के मंदिर से राजीव मेहता के घर तक बिहारी जी के मंदिर के पीछे, रावतों का बास तथा रौनक सोनी का घर, पड़ोस में रवि दवे के घर से सीताराम के घर तक, माता का कुण्ड, गौर मैदान चाँदपोल के बाहर क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। नगर निगम उत्तर के उपायुक्त एवं जोन मसुरिया के इन्सीडेन्ट कमाण्डर रोहित कुमार ने बताया कि 18 ई/27-6 वार्ड नम्बर 16, 18 ई/33-5 वार्ड नम्बर 16 तथा 5 ख/8 वार्ड नम्बर 23 क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
ये भी पढ़े :- रेजिडेंट डॉक्टर आज से दो दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे
Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

