Doordrishti News Logo

युवा मोर्चा ने ली आजीवन निधि समर्पण के लिए बैठक

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी प्रधान कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आजीवन निधि समर्पण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पार्टी ने यह तय किया है कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही चलेगी जिसके तहत कार्यकर्ताओं की टोली बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से उनके इच्छानुसार उनसे निधी ली जायेगी जिससे पार्टी आने वाले समय में उपयोग ले सके और सभी कार्यकर्ताओं की उसमें हिस्सेदारी रहे।

बैठक का संचालन वैभव पुरोहित व अंत मे धन्यवाद संजय पंवार ने दिया। मीडिया प्रभारी श्रेणिक जैन ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष शुभम हंस,अनिल सिंह राजपुरोहित,जितेन्द्र सिंह,जिलामंत्री संदीप तंवर,कमलेश कुमार,मोहित केशवानी,सुशांत पुरोहित,सौरभ आचार्य,जिला सोशल मीडिया हिमान्शु प्रजापत, जिला कार्यालय मंत्री रवि प्रजापत, जिलाकार्यकरिणी सदस्य राहुल कोठारी, विक्की घारू, हितेश गौड़, अभिनव दाधिच,विठ्ठल व्यास,तारा प्रकाश,अंकित पुरोहित,आदित्य शर्मा, कुणाल परिहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: