Doordrishti News Logo

पावटा अस्पताल पर्ची काउंटर की लाइन में युवक की जेब कटी

  • जेब से पर्स सहित नगदी और जरूरी दस्तावेज पार
  • फुटेज में दिखे दो शातिर

जोधपुर,पावटा अस्पताल पर्ची काउंटर की लाइन में युवक की जेब कटी।शहर के पावटा जिला सैटेलाइट अस्पताल में काउंटर पर पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे युवक की जेब कट गई। पीछे खड़े युवक और उसके साथी ने वारदात को अंजाम दिया। जेब से पर्स पार हुआ जिसमें 3 हजार रुपए, डीएल,एटीएम कार्ड और जरूरी दस्जावेज थे। पर्स की कीमत भी नौ सौ रुपए है। घटना को लेकर महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़िए- डॉक्टर को आर्मी के मरीज भेजने के नाम पर मैंडवाश,खाते से 2.39 लाख उड़ाए

लक्ष्मण नगर सी नांदड़ी निवासी नरेंद्र पुत्र हेमराज पालीवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिचित के लिए पावटा सैटेलाइट जिला अस्पताल आया था। यहां काउंटर पर पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगा हुआ था। कुछ देर बाद पता लगा कि उसकी जेब से पर्स पार हो गया है। इस पर्स मेें तीन हजार रुपए,उसका डीएल,एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। पर्स भी नौ सौ रुपए का था। बाद में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि उसके पीछे खड़ा युवक जेब से पर्स निकाल रहा है और उसके साथ में एक अन्य युवक भी शामिल है। फुटेज महामंदिर पुलिस को उपलब्ध करवाए गए हैं जिस आधार पर पुलिस अब जेबतराशों का पता लगाने में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026