पोलेण्ड में नौकरी का झांसा देकर युवक से 6 लाख की ठगी
- दस्तावेज भी नहीं लौटाए
- मिल रही धमकियां
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पोलेण्ड में नौकरी का झांसा देकर युवक से 6 लाख की ठगी। शहर के रातानाडा स्थित भास्कर चौराहा के पास चलने वाले विक्टोरियन इंग्लिश हब के कार्मिकों ने मिलकर एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 6 लाख रुपयों की ठगी कर ली। पीडि़त को न तो विदेश भेजा गया और न ही दिए गए दस्तावेज वापिस लौटाए गए। पीडि़त युवक को जान की धमकी दी जा रही है। इस बारे में रातानाडा थाने में केस दर्ज कराया गया है।
मूलत: बाड़मेर के शिव तहसील के मोखाब कलां पंचारों की ढाणी हाल रातानाडा गणेश मंदिर के पास रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र खेराजराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान रातानाडा भास्कर चौराहा स्थित विक्टोरियन इंग्लिश हब की तमन्ना सेवड़ से साल 2023 को हुई थी। तब उसने बताया कि उसके पास पोलेण्ड में नौकरी लगवाने का इंतजाम है। इस पर उसकी बातों का विश्वास कर पीडि़त ने 4 लाख 5 हजार रु कैश दिए।
सुरक्षित व संरक्षित रेल संचालन में परिचालन विभाग की भूमिका सर्वोपरि-डीआरएम
बाकी रकम वीजा मिलने के बाद देने को कहा गया। वीजा आने के बाद इस पर तमन्ना को बाद में 11 सितंबर 23 को 50 हजार, 24 सितंबर को 70 हजार, 26 मार्च 24 को 70 हजार,4 जुलाई 90 हजार रुपए गूगल पे से किए गए थे। इस तरह कुल छह लाख रुपए उसे दिए गए। मगर बाद में जब नौकरी के लिए दबाव बनाया गया तो वह टालमटोल जवाब मिला। हब चलाने वाले कार्मिकों ने उससे विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रूपए ऐंठ लिए। मगर नहीं भेजा गया। रूपए और दस्तावेज वापिस मांगे जाने पर धमकियां दी गई।
पीडि़त ओमप्रकाश जाट ने पुलिस आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती बताई,इस पर अब रातानाडा थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

