ट्रांसफार्मर के पास से निकलते लगा करंट युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रांसफार्मर के पास से निकलते लगा करंट युवक की मौत।शहर के निकट झंवर स्थित राबडिय़ावास गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से निकल रहे एक युवक को करंट लग गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
झंवर पुलिस ने बताया कि लूणावास खुर्द गांव निवासी किशनाराम पुत्र गुणेशराम पटेल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 34 वर्षीय देवाराम राबडिय़ावास गांव की सरहद से निकल रहा था। तब वह एक विद्युत ट्रांसफार्मर के नजदीक से निकला। इस दौरान उसे करंट लग गया। हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। झंवर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।
दो ग्राम एमडी ड्रग जब्त
माता का थान पुलिस ने आरटीओ रोड 80 फीट के पास में रावर कापरड़ा निवासी रमेश को गिरफ्तार कर उसके पास से दो ग्राम एमडी ड्रग जब्त की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
