घर की छत से गिरने से युवक की मौत
जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6 में रहने वाला एक युवक घर की छत से अचानक गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस युवक को एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। कुड़ी पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि खेड़ापा के लवेरा बावड़ी का रहने वाला 32 साल का प्रेम कुमार पुत्र छोटाराम प्रजापत यहां कुड़ी सेक्टर 6 में रहता था। वह घर की छत पर था, तब अचानक से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर वह चल बसा। उसके भाई गिरधारीराम की तरफ से मर्ग की कार्रवाई की गई। शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

