रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, हत्या का प्रयास का केस
जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र उदयमंदिर आसन में देर रात बाइक पर आए तीन युवकों ने अन्य युवक पर प्राणघातक हमला किया। चाकू से किए गए वार से युवक लहुलुहान हो गया। तब उसे तत्काल एमजीएच लाया गया। उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने पर्चा बयान पर हत्या का प्रयास में तीन नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
उदयमंदिर थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि रात को उदय मंदिर आसन निवासी 25 वर्षीय जावेद उर्फ टाइगर पर चाकू से हमला किया गया। उसने पर्चा बयान दिया कि एक बाइक पर शहादत, रफीक और समीर आए थे। इन लोगों ने मारपीट की और फिर चाकू से हमला किया।
एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार चाकू के तीन चार वार शरीर पर लगे है। हालात सामान्य है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। इनके बीच में आपसी रंजिश होना सामने आ रहा है। फिलहाल अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। जावेद के पर्चा बयान पर पुलिस ने हत्या प्रयास में मामला दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

