Doordrishti News Logo

युवक पर लोहे के सरिये और लाठियों से हमला

पुरानी रंजिश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), युवक पर लोहे के सरिये और लाठियों से हमला।शहर में बुधवार देर रात मंडोर रोड स्थित सनसिटी अस्पताल के सामने एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे के सरिये और लाठियों से लैस होकर युवक पर ताबड़तोड़ वार किए,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

140 करोड़ की लागत से बना हेरिटेज जैसलमेर स्टेशन

इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

घायल करण सरगरा ने नामजद आरोपी अंकित सरगरा की मोटर साइकिल तोड़ी थी। दो माह पूर्व आपस में मारपीट भी हुई थी,जिसके चलते गुरुवार देर रात 11।15 बजे पांच युवकों ने करण सरगरा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल करण की ओर से अंकित,परमेश्वर, आकाश, वसीम सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि आरोपियों में एक के हाथ में तलवार और दो अन्य के हाथ में लोहे के पाइप और लाठियां थी। घायल करण सरगरा के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं। अंकित के खिलाफ भी पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026