अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
जोधपुर, शास्त्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया। पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिरी सूचना पर सुभाष नगर पाल रोड पर एक युवक को दस्तयाब कर तलाशी ली गई। तब उसके पास से एक पिस्टल जब्त की गई। इस पर रूपावतों की ढाणी हनुमाननगर भेड़ लोहावट हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी लखसिंह पुत्र नरपत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पिस्टल के लाने के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

