Doordrishti News Logo

अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने सारण नगर क्षेत्र में अवैध पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि सारण नगर दस दुकान चौधरी फार्मा के समीप एक युवक के पास में अवैध पिस्टल हो सकती है। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर हैडकांस्टेबल सीताराम,जसाराम,मदनलाल एवं कांस्टेबल हनुमानाराम,राजेंद्र आदि ने युवक को दस्तयाब कर तलाशी ली। तब उसके पास से एक देशी पिस्टल जब्त की गई।

आरोपी पाली जिले के शिवपुरा थानान्तर्गत रेपडावास निवासी कानाराम पुत्र भींयाराम जाट को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। अब हथियार के  संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed