Doordrishti News Logo

बांस पट्टी का काम करने वाले युवक ने ससुराल में लगाया फंदा

दस दिन पहले ही आया था ससुराल -बनाड़ के गोदाम में करता था काम

जोधपुर,बांस पट्टी का काम करने वाले युवक ने ससुराल में लगाया फंदा।शहर के अंदरूनी क्षेत्र माणक चौक में एक पोल में युवक ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त परिवार के लोग घर पर ही थे। सुबह चाय पानी के लिए उठाने गए तो वह फंदे पर लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। सदर कोतवाली थाने के एसआई पुखराज ने बताया कि मूलत: मानपुरा कोतवाली जालोर हाल भीनमाल जालोर का रहने वाला 35 साल का बंटूसिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह गाछा यहां जोधपुर में बनाड़ मेें एक गोदाम पर काम करता था। वह दस दिन पहले ही अपने ससुराल आया था। कोई शादी समारोह को लेकर यहां माणक चौक स्थित एक पोल में अपने ससुराल में ही रुक गया था। पत्नी और बच्चे भी यहां पर ही रहते हैं। 13 दिसम्बर की सुबह परिवार के लोग उसे ऊपर कमरे में चायपानी के लिए उठाने गए तो वह कपड़े से फंदा लगाए झूलता मिला। इस पर उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

यह भी पढ़ें – श्रीवटयक्षणी व श्रीपारेश्वर महादेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को

एसआई पुखराज ने बताया कि मौके पर कोई  सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके पिता ओमप्रकाश सिंह गाछा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026